
एसपी ने मकईयाटांड़ पिकेट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Latehar : पुलिस अधीक्षक लातेहार ने मंगलवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व निर्धारित मकईयाटांड़ पिकेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा पिकेट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे को और अधिक सुदृढ़ करने, संतरी ड्यूटी 24×7 पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ करने तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिकेट पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और संबंधित पदाधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह देते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया।





