
एसवीएम में छात्राओं ने सीखी सिलाई मशीन चलाने की कला,कौशल विकास पर जोर
Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में बालिका शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्राओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को कक्षा नवम (बी) की छात्राओं को सिलाई मशीन संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
आचार्या नीलम कुमारी ने छात्राओं को सिलाई मशीन के सभी भागों की जानकारी देते हुए उन्हें सही ढंग से जोड़ना (सेट करना) सिखाया। इसके बाद छात्राओं ने स्वयं सिलाई मशीन चलाकर अभ्यास भी किया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की भावना का विकास करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी कौशल भी प्राप्त हो सके।





