केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और छात्रों के संघर्ष की हुआ जीत : जितेंद्र कुमार भारती
नौडीहा बाजार (पलामू) : राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और उनके परिवारों के लंबे संघर्ष की जीत बताया।

उन्होंने दावा किया कि लगातार सामने आए परीक्षा घोटालों, पेपर लीक के मामलों व शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों व युवाओं ने जमकर धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन और आंदोलनों के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा हुआ है। इस आंदोलन में कई राजनीति दलों का भी अहम भूमिका रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को तो पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था और केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा प्रणाली को निष्पक्ष जांच कर पेपर लीक के मास्टरमाइंड ,शिक्षा माफिया और उनके कथित राजनैतिक संरक्षण देने वालें पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।




