खबर का असर: हरातू–चुंगरू में नल-जल योजना की जांच, गुणवत्ता सुधार के निर्देश

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत हरातू एवं चुंगरू पंचायत में ‘हर घर नल-जल योजना’ में अनियमितता और घटिया निर्माण कार्य को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। यूनाइटेड पलामू न्यूज़ पोर्टल में खबर छपने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए।निर्देश के आलोक में विभाग के जेई पीयूस कुमार को कार्य स्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर जेई ने नाराजगी जताई और संबंधित संवेदक को त्रुटियों को शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया।

जेई पीयूस कुमार ने निरीक्षण के बाद कार्य में सुधार लाने का दिया निर्देश

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि नल-जल योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी, जलमीनार (वाटर टंकी) के फाउंडेशन की अपर्याप्त गहराई, प्लेटफॉर्म ढलाई में मानकों की अनदेखी और पाइपलाइन बिछाने में अनियमितता जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए थे। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन को निर्धारित दो से तीन फीट की गहराई के बजाय मात्र एक फीट गड्ढा खोदकर डाला जा रहा है।जेई पीयूस कुमार ने निरीक्षण के बाद आश्वासन दिया कि सभी कमियों को दूर कराया जाएगा और कार्य को मानक के अनुरूप पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जलमीनार में लगाए गए मशीनों का दुरुपयोग न करें। कई स्थानों पर मशीन से मोबाइल चार्ज करते हुए देखा गया है, जो अनुचित है। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।अब देखने वाली बात यह होगी कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में सुधार किया जाता है या नहीं और ग्रामीणों को योजना का वास्तविक लाभ कब तक मिल पाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!