गढवा की छात्रा रीना ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम किया रौशन

गढवा:मेराल प्रतिभा शहर या किसी खास स्थान की मोहताज नहीं होती। इसे साबित किया है प्रखंड के अटौला प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की छात्रा रीना कुमारी ने। रीना का चयन इंस्पायर अवार्ड के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उसकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसे सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

बाजूडीह गांव निवासी सुरेश राम की पुत्री रीना ने जल प्रदूषण की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए एक मॉडल तैयार किया है। मॉडल के माध्यम से नदियों और नालों से प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को आसानी से अलग करने का तरीका प्रदर्शित किया गया है। रीना की रचनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी इस पहल ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी प्रभावित किया।रीना ने ग्रामीण परिवेश में उपलब्ध संसाधनों और अपनी मेहनत के बल पर मॉडल तैयार किया। बेहतर सोच और उपयोगी मॉडल के लिए उसका चयन इंस्पायर अवार्ड के राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इससे विद्यालय और उसके गांव में खुशी का माहौल है।

प्रखंड के बीपीएम रवि कुमार वैद्य ने बताया कि रीना की प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उसे उपहार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उसकी उपलब्धि की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!