गर्भवती शिक्षिका के अजन्मे बच्चे की मौत, परिजनों ने शिक्षा विभाग पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

Palamu : पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो गई.

इस घटना के बाद हजारीबाग जिला पुलिस विभाग में कार्यरत पीड़िता के पति ने विभाग पर छुट्टी स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटि को कारण बताया है। पीड़ित के पति मुकेश कुमार तिवारी, जो स्वयं हजारीबाग में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनकी पत्नी भारती पांडे पलामू जिले के राजवाड़ी, चैनपुर की निवासी हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैनपुर में प्लस टू शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.

उनकी पत्नी नौ माह की पूर्ण गर्भवती थीं और डॉक्टरों द्वारा प्रसव के लिए 4 अगस्त की संभावित तिथि निर्धारित की गई थी. चिकित्सीय सलाह और बिगड़ती शारीरिक स्थिति को देखते हुए 3 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अवकाश हेतु आवेदन जमा किया गया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!