गुजरात में पांकी के मजदूर की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक शशि भूषण मेहता

Palamu : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेला गांव निवासी सतीश राम (उर्फ पप्पू राम) जो गुजरात में मजदूरी का काम करते थे। काम करने के दौरान वह अचानक बीमार पड़ गए थे। बीमारी के दौरान वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए गुजरात के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। सतीस राम के मौत के बाद से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट गया है।

परिजनों और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की दुःखद सूचना प्राप्त होने के बाद पांकी विधायक शशि भूषण मेहता के सचिव सरोज चटर्जी और मुखिया पति वीरेंद्र राम चंद्रवंशी के द्वारा सामूहिक प्रयास से सतीश राम का पार्थिव शरीर गुजरात के सूरत से उनके पैतृक गांव ढेला वापस लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की ताकि शोकाकुल परिजन उनका अंतिम दर्शन कर सकें।रविवार को गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने पर उनके अंतिम संस्कार में विधायक शशि भूषण मेहता शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक ने इस हृदयविदारक और गमगीन माहौल में शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मैंने परिवार को यह पूर्ण विश्वास दिलाया है कि इस कठिन समय में हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें भविष्य में मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!