चैनपुर : करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवा बच्चा हेमंत सिंह का मिला शव
Palamu : पलामू पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के द्वारा चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया/पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूब कर लापता हुए हेमंत सिंह का शव कोयल नदी से बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को करमा पूजा सामग्री व करम टहनी विसर्जन के दौरान गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से पांच बच्चे कोयल नदी के गहरे पानी में डूब गए थे।जिसमे हेमंत कुमार सिंह (8 वर्ष), नीतिश कुमार सिंह (18 वर्ष), अमित कुमार ठाकुर (22 वर्ष), राजा सिंह (12 वर्ष) और विशाल पासवान (16 वर्ष का नाम शामिल हैं।
शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने लापता हेमंत कुमार सिंह के शव को तलाश कर लिया है।वही शव मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




