नौडीहा बाजार : युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

PALAMU : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव निवासी प्रमोद भुइयां की पुत्री सुमन कुमारी (उम्र 16 वर्ष) मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे सुमन के घर में कोई नहीं था।इस बीच घर में सुनसान पाकर सुमन मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!