चैनपुर : टीवीएस शोरूम के पास भीषण सड़क दुर्घटना, युवक की मौत
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर टीवीएस शोरूम के पास बीती रात करीब 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।व्यक्ति की पहचान चैनपुर के स्थानीय निवासी प्रेमचंद प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार शनिवार की रात करीब 11:00 बजे बाइक पर सवार होकर शाहपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में शाहपुर टीवीएस शोरूम के पास उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों के द्वारा सोनू को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




