चैनपुर में लेन-देन के विवाद में हुआ फायरिंग, आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में आपसी लेनदेन के विवाद में गोली चल गई। इसी क्रम में गोली एक 12 साल के बच्चे को लगी। उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी फरार बताए जाते हैं। उनकी पहचान हो गई है।

जख्मी बच्चे की पहचान सोनपुरवा निवासी विवेक कुमार 12 वर्ष पिता सरयू पासवान के रूप में हुई है। बच्चे के पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे सोनपुरवा निवासी अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। इसे देखने के लिए भीड़ जुटी हुई थी। अचानक अरुण शर्मा ने सिंकु दुबे पर गोली चलाई लेकिन गोली उसे नहीं लगकर पास में खड़े विवेक कुमार के पैर में लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों में अफ़रा तफरी मच गई। बच्चे को उठाकर इलाज के लिए एमएमसीएच में लाया गया।

इधर मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अरुण शर्मा और सिंकु दुबे मनबढू टाइप के युवक हैं। अक्सर विवाद करते रहते हैं। उनकी तलाश की जा रही है और हथियार भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!