छतरपुर : 2 टेंपो की आमने-सामने की टक्कर, कंबल वाले बाबा के कैंप में जा रहे 5 श्रद्धालु घायल

Palamu : छतरपुर-जपला मोड़ के समीप रविवार दोपहर सवारी बैठाने की होड़ में दो टेंपो आपस में भिड़ गए। हादसे में टेंपो पलटने से 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि हुसैनाबाद-जपला में इन दिनों काली कमली वाले बाबा का कैंप लगा है, जहाँ कमल उड़ने से बीमारी ठीक होने का दावा किया जा रहा है। इसी अंधविश्वास के चक्कर में छतरपुर प्रखंड के दूधराज पंचायत क्षेत्र के डुमरी, टेम्पा, कोढ़ेला, कोठिला गांव के लोग ऑटो से जपला जा रहे थे।

पीड़ितों ने कहा

अंधविश्वास के चक्कर में हम लोग ऑटो से जा रहे थे। सुने थे कि कमल वाले बाबा के यहाँ कमल उड़ने से बीमारी ठीक हो जाता है, इसलिए हम लोग दूधराज क्षेत्र से दूर जपला जा रहे थे। इसी चक्कर में आज हम लोग का इतना बड़ा एक्सीडेंट हुआ है।

घायलों की पहचान:

  1. श्यामनाथ चंद्रवंशी, आशा देवी – डुमरी
  2. बसंत यादव पिता तपस्या यादव – टेम्पा
  3. सुनीता देवी पति बुधन भुईयां – कोढ़ेला
  4. उर्मिला देवी पति धनंजय विश्वकर्मा – कोठिला

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!