छतरपुर : टेम्पो पलटने से 15 वर्षीय युवक की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के चुरवाही टोला गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र करण कुमार उम्र 15 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे करण कुमार अपने चचेरा भाई के साथ टेंपो पर सवार होकर छतरपुर बाजार सामान खरीदने जा रहा था।इसी बीच रास्ते में तेलाडी मोड़ के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल करण कुमार को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!