
छह अक्टूबर से शुरू होगा लातेहार LPL, आठ टीमों का हुआ चयन

Latehar:लातेहार जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में आगामी छह अक्टूबर से लातेहार प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि LPL को लेकर रविवार को टीम चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिसमें कुल आठ टीमों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर LPL का आनंद लेने की अपील की।
LPL के आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमें मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी।




