
जनहित के कार्यों से जनता का बढ़ा विश्वास, उपायुक्त की कार्यशैली सराहनीय : रवि डे
Latehar : झारखंड विकास समिति (झाविस)के नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लातेहार के वर्तमान उपायुक्त संदीप कुमार ने कम समय में जिले की चरमराई प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निरंतर प्रयास, सक्रियता और कड़ी मेहनत के कारण प्रखंड, अंचल तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में आम जनता के कार्य अब अपेक्षाकृत बेहतर ढंग से हो रहे हैं।
रवि डे ने कहा कि जनता दरबार में पहुंचने वाले लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की कार्यशैली के कारण अधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही भी बढ़ी है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है।
उन्होंने कहा कि जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए उपायुक्त ने सूझबूझ और परिश्रम के साथ कई प्रभावी कदम उठाए हैं। इसका सकारात्मक असर विभिन्न विभागों के कार्यों में दिखाई दे रहा है।
रवि डे ने उम्मीद जताई कि उपायुक्त की यही कार्यशैली आगे भी जारी रहेगी, जिससे आम जनता को समय पर न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने जनहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।




