जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Latehar : जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत मटलौंग गांव में वर्षों बीत जाने के बावजूद सड़क सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में मटलौंग के बड़का आहर स्थित शिव साहू के घर से हरैया होते हुए फटरिया में उमेश उरांव के घर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीण रमेश उरांव ने बताया कि कई स्थानों पर पहले से बनी सड़कों का ही पुनर्निर्माण कराया जा रहा है, जबकि जिन इलाकों में आज तक सड़क नहीं बनी है, वहां के लोग बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के बीच दो नदियां पड़ती हैं, जिनके बीच कई परिवार निवास करते हैं। बरसात के दौरान दोनों नदियों में बाढ़ आने से गांव का संपर्क पंचायत मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, जिला परिषद सदस्य तथा मुखिया को भी आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की मंशा ऐसे क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराने की है, जहां आज तक सड़क नहीं पहुंची है। इसके बावजूद संबंधित क्षेत्रों में कार्य नहीं होना चिंता का विषय है।

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सड़क निर्माण के लिए उचित पहल की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!