
जहरीला जंतु के काटने से 18 वर्षीय युवती घायल, हालत गंभीर
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव निवासी हरी मोची की पुत्री सकुंतला कुमारी उम्र18 वर्ष को रविवार की सुबह जहरीला जंतु ने काट लिया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखकर परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह शकुंतला कुमारी मवेशी को बांधने के लिए खेत में गई थी।इसी बीच जहरीला जंतु ने काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




