
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
Latehar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा आज ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई। ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अन्य उपस्थित थे।





