जिले के सभी थानों में थाना दिवस आयोजित

Latehar : जिले के सभी थाना परिसरों में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई कर उनके त्वरित निष्पादन का प्रयास किया गया।

थाना दिवस के दौरान जिले भर से भूमि संबंधी 36 तथा अन्य श्रेणी के 4 मामले सहित कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए।इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयोजित थाना दिवस में संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया।जिला प्रशासन एवं पुलिस ने आम नागरिकों से भूमि विवाद एवं अन्य शिकायतों के समाधान के लिए थाना दिवस का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!