झारोटेफ प्रखंड लातेहार ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

लातेहार: झारखंड अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी संघ (झारोटेफ) के बैनर तले संगठन के पुनर्गठन के दौरान लातेहार प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की बैठक स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से धीरज कुमार को झारोटेफ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और तन्मयता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करेंगे।

इसके बाद झारोटेफ लातेहार प्रखंड की ओर से प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार एवं प्रखंड सचिव दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आंदोलन के प्रथम चरण के तहत विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में झामुमो लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आसेन तिर्की तथा चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में राज्यकर्मियों की लंबित मांगों, जिनमें एमएसीपी, शिशु शिक्षण भत्ता, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष किए जाने, परिवहन भत्ता सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।

संगठन ने कहा कि इन मांगों में से कई मांगें सत्तारूढ़ दल के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल थीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आसेन तिर्की ने कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को वे अपने संगठन के माध्यम से हेमंत सोरेन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर झारोटेफ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, चंद्र अभय कुमार पांडे, संजय प्रसाद, रशीद अंसारी, अविनाश, गोविंद सिंह, बलराम सिंह, निरंजन उरांव, शंकर नायक, राहुल कुमार, मंजू कुमारी, अनु दुबे, प्रियंका कुजूर, उपेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!