
टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाया छापामारी अभियान, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर की कार्रवाई
Palamu : पलामू के वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अपने टिओपी 3 थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया।छापामारी के दौरान टिओपी 3 थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से उन्होंने भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब व जावा महुआ को नष्ट करने का काम किया है।

मौके पर उपस्थित मंटू कुमार सिंह ने कहा कि वरीय पदाधिकारी महोदय का सख्त निर्देश है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कानूनी काम करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।इसी को लेकर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को नष्ट किया गया है।
उन्होंने टिओपी 3 थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको में रहने वाले लोगों से अवैध शराब का धंधा नहीं करने की अपील की है।उन्होंने पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने का भी संकेत दिया है।
मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान अरविंद चौरसिया,चंद्र प्रकाश शुक्ला
सुरेंद्र प्रसाद,हवालदार शाहिद अख्तर,हवालदार जयप्रकाश महली,मुकेश पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे।



