
टोरी रेलवे फाटक के पास 140 किलो गांजा बरामद, ट्रक जब्त
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar:लातेहार पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को चंदवा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।पुलिस द्वारा चंदवा थाना अंतर्गत टोरी रेलवे फाटक के समीप एक लाल रंग के 06 चक्का आईसर ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या RJ30GB-1311) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाला से पांच सफेद प्लास्टिक बोरे बरामद किए गए। प्रत्येक बोरे में सेलोटेप से लिपटे 14-14 पैकेट गांजा रखा गया था। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग दो किलोग्राम बताया गया है। इस प्रकार कुल करीब 140 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में ट्रक मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध चंदवा थाना कांड संख्या 104/26, दिनांक 22.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(सी), 25 एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता,थाना प्रभारी चंदवा अशोक प्रसाद सिंह,पुअनि. पवन कुमार
पुअनि. ललन कुमार,पुअनि. संतदेव कुमार,पुअनि. अजीत कुमार
सअनि. आलोक केरकेटा,चंदवा थाना सशस्त्र बल।





