डाॅक्टर राजेश कुमार मालवापर प्राथमिकी दर्ज करने पर आईएमए ने दी आंदोलन की चेतावनी

Gadhwa : गढ़वा सदर अस्पताल में 10 अक्टूबर को हुई घटना के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार मालवा के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर चिकित्सकों में नाराजगी है। शनिवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सभागार में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें प्राथमिकी तत्काल निरस्त करने की मांग की गयी। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कुश कुमार, आईएमए सचिव डॉ. नीतू सिंह और स्वास्थ्य सेवा संघ के सचिव डॉ. टी. पीयूष ने संयुक्त रूप से की। बैठक में 19 चिकित्सक शामिल हुए। इस दौरान डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. राजेश कुमार मालवा से घटना की जानकारी ली गयी।

डॉ. मालवा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल सुनील कुमार को रात करीब आठ बजे सदर अस्पताल लाया गया था। उनका प्रारंभिक उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक उनकी ड्यूटी थी और मरीज को बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया। उन्होंने परिजनों पर अभद्र व्यवहार करने और उपचार संबंधी कागजात छीनने का आरोप भी लगाया।

चिकित्सकों ने कहा कि सीमित संसाधनों में आंतरिक चोट और रक्तस्राव का शुरुआती अवस्था में पता लगाना कठिन हो सकता है। उन्होंने सर्वाेच्च न्यायालय के जैकब मैथ्यू बनाम पंजाब राज्य (2005) मामले में दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्राथमिकी निरस्त करने की मांग की। साथ ही चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठायी।

चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर चिकित्सकीय कार्यों का बहिष्कार किया जा सकता है।

बैठक में डॉ. सुष्मिता रॉबा, डॉ. कुमार निशांत सिंह, डॉ. सुशील कुमार रमन, डॉ. शिशिर चंद्राकर सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!