डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा के आवास पर ED ने की छापेमारी

Kolkatta : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के फ्लैट पर छापेमारी कर रही है। उनका फ्लैट बल्लीगंज में फर्न रोड पर है। इसके साथ ही ईडी की टीम सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार के बेहाला स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है।

ईडी की टीम ने आज सुबह 6.30 बजे शांतनु सिन्हा बिस्वास और जॉय कामदार के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची। शांतनु सिन्हा बिस्वास लंबे समय तक कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज थे। रविवार सुबह ED अधिकारियों के उनके घर पहुंचने के बाद पूछताछ शुरू हुई। इससे पहले इस पुलिस अधिकारी को कोयला घोटाले में दिल्ली बुलाया गया था।

ईडी ने अब तक 3 परिसरों पर छापेमारी की है। इसमें 2 शांतनु सिन्हा बिस्वास के और 1 जॉय कामदार के आवास पर की गई है। ये पूरा मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) केस से जुड़ा हुआ है। ईडी की यह कार्रवाई सोना पप्पू नाम के एक स्थानीय अपराधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ी है, जिस पर हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के आरोपों में कई मामले दर्ज है।

पप्पू का दक्षिण कोलकाता के प्रमुख इलाकों कस्बा और बल्लीगंज में दबदबा है। उस पर विभिन्न आरोपों को लेकर कई एफआईआर दर्ज हैं। फरवरी में हुए गोलपार्क गैंगवार में भी वह मुख्य आरोपी है, लेकिन कोलकाता पुलिस से लगातार बचता आ रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!