डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक : कमलेश कुमार सिंह

जपला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित

हुसैनाबाद : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, जपला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री संतोष कुमार सिंह, हुसैनाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, हैदरनगर मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, शिक्षक रामप्रवेश सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, भोला सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल, संतोष सिंह, पूर्व हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष रामेश्वर राम, कृष्णा सिंह, विनय पासवान, डॉ. अखिलेश मेहता, सुरेंद्र ठाकुर, सतीश मेहता, संतोष पासवान, गुड्डन सिंह, सुनील गुप्ता, रविंद्र कंसाकार, अर्जुन पटेल, विजय गुप्ता, रमेश प्रजापति, चंद्रशेखर सिंह, रवि रंजन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, विजय राजवंशी, अजय चंद्रवंशी एवं उदय विश्वकर्मा सहित भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!