तरहसी: जमीन विवाद में आठ व्यक्ति घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दोनो पक्ष के सावित्री देवी, फूलमंती देवी, सुरेश प्रजापति, रविंद्र प्रजापति,अभय पांडे और नेहा पांडे,सुशील पांडे,आशा पानीका नाम शामिल है।

इस घटना के बारे में घायल सुशील पांडे के पुत्र प्रेम कुमार पांडे ने बताया की जिस जमीन की वजह से विवाद उत्पन्न हुआ है। उस जमीन का टाइटल सूट डिग्री 2012 में ही हम लोगों को प्राप्त हो चुका है। उसके बाद से उस जमीन पर हम लोगों का दाखिल कब्जा है।जमीन पर चारदीवारी बना हुआ है और एक करकट का रूम भी है। दूसरे पक्ष के द्वारा जमीन पर तीन बार 144 धारा लगाया गया था। तीनों मामला खारिज हो गया।
खारिज होने के बाद पलामू एसपी और तरहसी थाना की पुलिस को आवेदन देकर गुरुवार को घर में काम लगा हुआ था। जिसमें रविंद्र प्रजापति,फुलवंती देवी,सुरेश प्रजापति,नंदू प्रजापति,राकेश प्रजापति सहित अन्य सदस्यों के द्वारा छत से ईट पत्थर चलाया गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गई।उसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट होने लगा।जिसमें सभी व्यक्ति आठो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल के बाद दोनो के परिजनों द्वारा घायलो को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां सभी का इलाज चल रहा है।

वही इस घटना के बाद पुलिस इस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।





