तरहसी : डायन-बिसाही मामले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Palamu : पलामू जिला स्थित तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में डायन-बिसाही मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में अमित कुमार,मिथलेश पासवान,रंजन कुमार,सरिता देवी सहित अन्य व्यक्तियों का नाम शामिल है।वही इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष का यह मामला करीब 10 वर्षों से चला आ रहा है।पंचायत स्तर पर इसका फैसला भी हुआ था।परंतु इसके बाद भी दोनों पक्ष डायन-बिसाही मामले को लेकर हमेशा झगड़ा करते रहते थे।इसी बात को लेकर सोमवार को फिर से दोनो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और झगड़ा होने के बीच दोनों पक्ष के आधार दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।इस संबंध में तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर आगे की कानून प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!