दहशत में पलामू ! गोलीबारी की घटना के बाद सहमा पलामू !! पलामू में बंगाल के मजदूरों को अपराधियों ने मारी गोली
Palamu : पलामू में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे लोग गरीब और मजदूरों को भी गोली मारने से पीछे नहीं रह रहे हैं। अपराधियों ने मजदूरों से सलाई मांगी, मजदूरों ने सलाई नहीं दी, और यही कारण रहा कि अपराधियों ने मजदूरों का गोली मार दी। घटनास्थल सतबरवा थाना क्षेत्र में पड़ता है। सतबरवा की पुलिस कभी भी अपराधी घटनाएं रोकने को लेकर सक्रिय नहीं रहती है। घटना होने के बाद हाथ-पैर और लाठी जरूर पिटती है। घटना की जानकारी मिलते हैं पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार सतबरवा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एनएच में काम कर रहे दो मजदूरों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। घायल मजदूरों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अजय हांसदा और संजय हांसदा के रूप में की गई है।
घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी अजय हांसदा की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घायल मजदूरों ने बताया कि बीती रात बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और कहा की माचिस दो मजदूरों ने कहा की माचिस नहीं है।तभी अपराधीयो ने दोनों मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिसमें दोनों मजदूर घायल हो गए।एक मजदूर को पांच गोली और दूसरे को तीन गोली लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है।




