दिव्यांग, वृद्ध एवं पीवीटीजी मतदाताओं हेतु मतदान केंद्रों पर वॉलंटियर्स की नियुक्ति

लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार के अध्यक्षता में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वोलेंटियर्स दिए गए, SIR अवधि के दौरान जिले में मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से ऐसे मतदान केंद्रों पर Volunteers की नियुक्ति की गई है, जहाँ दिव्यांग, बीमार, वृद्ध एवं PVTG समूह के मतदाता अधिक संख्या में चिन्हित हैं।वॉलंटियर्स की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं एवं बी.एल.ओ. को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

सहयोगी की भूमिका सभी वॉलंटियर्स बी.एल.ओ. के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे, न कि बी.एल.ओ. के Boss के रूप में। बी.एल.ओ. ही मतदाता गणना प्रपत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सत्यापन हेतु अंतिम रूप से उत्तरदायी होंगे।

कार्य का समय वॉलंटियर्स गणना प्रपत्र भरने एवं अन्य संबंधित कार्यों में बी.एल.ओ. की सहायता प्रदान करेंगे। परंतु यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा कि यह कार्य विद्यालय में अध्यापन कार्य समाप्त होने के उपरांत ही किया जाएगा, ताकि शिक्षण कार्य बाधित न हो।अनमैप्ड मतदाताओं में सहायता वालंटियर्स बी.एल.ओ. से अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्राप्त करेंगे एवं उन्हें आवश्यक अभिलेख तैयार करने में यथा संभव सहायता प्रदान करेंगे। इसमें फॉर्म भरने, दस्तावेज समझने एवं प्रक्रिया की जानकारी देने में मदद शामिल है।


समस्या निवारण आवश्यकता के अनुसार वालंटियर्स संबंधित AERO से संपर्क कर अनमैप्ड मतदाताओं को आने वाली समस्याओं से अवगत कराएंगे, ताकि उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित हो सके।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वॉलंटियर्स का उद्देश्य केवल सेवा एवं सहयोग है, ताकि दिव्यांग, वृद्ध एवं पीवीटीजी मतदाताओं को मतदान संबंधी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मैरी मेडकी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन एवं अन्य उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!