
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला और पुरुष घायल, हालत गंभीर
Gadhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी प्रवीण चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार चौधरी उम्र 20 वर्ष बुधवार की सुबह अज्ञात बोलेरो वाहन के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह नीतीश कुमार चौधरी बाइक से अपने घर के पास घूम रहा था।इस बीच अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिसमें बाइक से गिरकर नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दूसरी घटना में बरवाडीह थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी कनिष्क कुमार सुमन की पत्नी किरण देवी उम्र 30 वर्ष बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने बताया कि किरण देवी बुधवार की सुबह अपने भतीजा राहुल कुमार के साथ पीछे बाइक पर बैठकर मेदिनीनगर अपने मरीज से मिलने अस्पताल जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल किरण देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में किरण देवी का इलाज करवा रहे हैं।



