निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में निकला कैंडल मार्च
Palamu : जनजातीय नेत्री निशा भगत के निधन के मामले में न्याय की मांग को लेकर मेदिनीनगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कैंडल मार्च के माध्यम से निशा भगत के निधन से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा गिरफ्तारियों के बाद मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मेदिनीनगर की मेयर अरुण शंकर ने कहा कि झारखंड में गिरती हुई विधि व्यवस्था और लगातार महिलाओं पर हो रहे इस प्रकार की अत्याचार और घटनाएं झारखंड सरकार एवं प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह उठा रही है और कई बेटियां इस प्रकार की घटनाओं में शिकार हो रही है यह समाज के लिए बहुत ही दुखद हैं।

कैंडल मार्च के दौरान जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की आवाज बुलंद की। पाटन छतरपुर विधानसभा की पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि पूरे राज्य में न्याय की मांग और दोषियों पर कठोर कार्रवाई को लेकर एकजुटता देखने को मिली है।

मौके पर विजय ठाकुर, अजय सिंह, अरविंद सिंह, दुर्गा जौहरी, रीना किशोर, रूप सिंह, लवली गुप्ता, मंजू गुप्ता, शुभम प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।





