नौडीहा बाजार: किसान सुदेश्वर साव के खेत से दो मोटर पंप की चोरी
Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव में बीती रात सुदेश्वर साव के खेत से दो मोटर पंप की चोरी कर चोर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुदेश्वर साव ने बताया कि उनके खेत में दो मोटर पंप लगे हुए थे।शनिवार की सुबह जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनके दोनो मोटर पंप की चोरी हो गई है।

इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन गांव में दोनो मोटर पंप की खोजबीन करने लगे परंतु खोजबीन के बाद भी दोनो मोटर पंप का कही पता नहीं चल पाया। इस घटना के बाद से भुक्तभोगी सुदेश्वर साव काफी परेशान और चिंतित हैं।उन्होंने बताया कि इस गांव में चोरी की घटना बढ़ गई है। जिसके वजह से ग्रामीण जनता काफी परेशान हैं।
इस घटना के बाद सुदेश्वर साव ने घटना से संबंधित मामला नौडीहा बाजार थाना में दर्ज करा दिया है।मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी चोरी हुई मोटर पम्प और चोरों की खोजबीन में जुट गई है।




