नौडीहा बाजार : गुजरात मे काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरे अनिल सिंह की हुई मौत,मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचायत नावाडीह गांव निवासी समाजसेवी रामस्वरूप सिंह के पुत्र अनिल सिंह की गुजरात के गांधीधाम-मुंद्रा में एलेंटी में सरिया सेंट्रिंग का काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।

मंगलवार की शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरईडीह गांव निवासी ठेकेदार विजय प्रसाद जो की अनिल सिंह को काम पर लेकर गए थे।उनके घर के सामने अनिल सिंह का शव रखकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना की पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर दो दिनों के अंदर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।जिसके बाद परिजन अनिल सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घर ले गए।





