पतकी के जंगल में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, दो रिम्स रेफर

Latehar : पतकी के जंगल में शनिवार की देर शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पलामू जिले के राजवाडीह निवासी हिमांशु पांडेय (35), विश्वजीत पांडेय (34) तथा लोटो निवासी मुकलेश शर्मा (29) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों लातेहार से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पतकी के जंगल में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके से गुजर रहे अरुण विश्वकर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा। वहीं, एक घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी ओर से निजी वाहन की व्यवस्था कर वाहन चालक को एक हजार रुपये भी दिए।

अरुण विश्वकर्मा ने एक घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जबकि दूसरे घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

अरुण विश्वकर्मा की तत्परता और मानवीय संवेदना की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि दुर्घटना के समय उन्होंने बिना देर किए घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!