पलामू डीसी के दरबार में रोता हुआ आया वृद्ध और हंसते हुआ गया, रुका हुआ वृद्धापेंशन पर तुरंत हुआ करवाई

Palamu : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जन समाधान दिवस के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन समाधान दिवस में उस समय मानवीय संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली जब पाटन प्रखंड के नवाजयपुर से पहुंचे 81 वर्षीय बुजुर्ग उदित ठाकुर ने उपायुक्त को बताया कि उनका वृद्धा पेंशन पिछले लगभग एक वर्ष से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि आधार से संबंधित किसी त्रुटि के कारण पेंशन रुक गई है, लेकिन वृद्धावस्था एवं आंखों से दिव्यांग होने के कारण वे विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने में असमर्थ हैं।

बुजुर्ग की बातें सुनते ही उपायुक्त ने तत्काल उन्हें बैठाकर पानी पिलाया और बेहद आत्मीयता के साथ कहा, “बाबा, अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आपका काम आज और अभी यहीं से होगा।”

इसके बाद उपायुक्त ने मौके पर मौजूद सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक पीयूष को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों द्वारा तत्काल बुजुर्ग का आधार अपडेट कराया गया तथा बैंक खाते से आधार सीडिंग की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई गई। आवश्यक त्रुटियों को दूर करते हुए वृद्धा पेंशन पुनः चालू करने एवं लंबित राशि भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष ने बताया कि आगामी सात दिनों के भीतर उदित ठाकुर के बैंक खाते में पिछले एक वर्ष की लंबित पेंशन राशि भेज दी जाएगी।
उदित ठाकुर रोते हुए डीसी के दरबार में पहुंचे थे। डीसी ने ऐसा कर दिखाया कि वह हंसते हुए अपने घर चले गए।

जन समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!