
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, जेल
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी राजीव रंजन,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया स्थित सत्संग मंदिर के पास मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 23 अप्रैल को गुप्त सूचना मिला कि कुछ गांजा तस्कर रेडमा चौक की तरफ से हाउसिंग कॉलोनी सत्संग मंदिर डालटनगंज शहर में गांजा खरीद-बिक्री करने आ रहे हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दिया गया। तत्पश्चात् अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सत्संग मंदिर हाउसिंग कॉलोनी के पास चेकिंग लगाया गया, रात्रि करीब 09.30 बजे एक मोटरसाईकिल पर दो लोग सत्संग मंदिर हाउसिंग कॉलोनी से पाटन की ओर जाने के क्रम में पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगे, शक होने पर स०अ०नि० मंटू कुमार एंव टाईगर मोबाईल के जवानों के द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चालक को खदेड़ कर पकड़ा गया। मोटरसाईकिल चालक के पास बरामद बैग बारे में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने बताया कि बैग में गांजा हैं। तत्पश्चात् इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों के देते हुऐ विधि सम्मत् कार्रवाई किया गया।
जिसके आधार पर शहर थाना काण्ड सं0- 137/26, दिनांक- 23.04.2026,धारा- 20 (b)(ii)B/22/29 NDPS act. दर्ज किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्करों में 1. चितरंजन कुमार गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, पे०-विजय कुमार गुप्ता, सा० आबादगंज, थाना-शहर, जिला- पलामू ।2. नन्द किशोर पाण्डेय, उम्र 50 वर्ष, पे०- स्व० महेन्द्र पाण्डेय, सा०- चियांकी थाना सदर, पलामू का नाम शामिल है। पकड़े गए गांजा तस्करों के पास से पुलिस ने 5 किलो 500 ग्राम गांजा,एक टीवीएस मोटरसाइकिल JH03-Q 1779 और मोबाइल बरामद किया है। छापामारी अभियान में डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,शहर थाना के एसआई संतोष कुमार गुप्ता,टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान सत्येन्द्र कुमार यादव,अरबिन्द चौरसिया,पंकज कुमार,संजीव कुमार मल्लीक मुख्य रूप से मौजूद थे।




