पलामू में छात्रा की मौत, ट्यूशन पढ़ने के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Palamu : नावाजयपुर थाना क्षेत्र के हरैया कला गांव निवासी बबन प्रजापति की पुत्री अंजू कुमारी उम्र 18 वर्ष की मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक अंजू कुमारी के परिजनों ने बताया कि अंजू कुमारी सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में बबलू सिंह के यहां ट्यूशन पढ़ने गई थी। वहां पर अचानक अंजू उल्टी करते-करते बेहोश हो गई। इसके बाद ट्यूशन मास्टर के बबलू सिंह के द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।

जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और अंजू को इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने अंजू कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।वही अंजू के मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!