पलामू में बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई

Palamu : भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को हर्षोल्लस के साथ मनाई गई। स्थानीय अंबेडकर पार्क परिसर स्थित डा.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर दर्जनाधिक संगठन के लोगों ने माल्यापर्ण कर नमन किया। साथ ही आयोजित समारोह में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाल। कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को आगे ले जाने की जरूरत है। मौजूद अतिथियों संयुक्त रूप से मोमबती जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ पलामू के पदाधिकारियों ने लोगों का स्वागत किया। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी महासचिव अशोक कुमार,उपाध्यक्ष,अजय कुमार प्रकाश,ललन कुमार पासवान,कृष्णानन्दन राम,अरविन्द राम,जगदीश चौधरी,संयुक्त सचिव जय बहादुर पासवान,संगठन सचिव
श्रवण राम,उदय राम,संजय बैठा,कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह,कार्यालय सचिव आयुष कुमार मिडिया प्रभारी विनोद कुमार अंकेक्षक,मनोज कुमार
ने डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्ण किया। इसके बाद समारोह का आयोजन किया गया।

इधर बाबा साहेब की जयंती पर अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास के छात्रों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर स्थानीय अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का नेतृत्व छात्रावास अधीक्षक प्रो. अजय राम, छात्र नेता उदय राम, नंदकुमार व प्रदीप राम,अनिल कुमार अंबेडकर ने संयुक्त रूप से किया। इधर महिलाओं ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।डा. भीम राव अंबेडकर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।

उन्होंने छुआछूत व जातिप्रथा के खिलाफ संघर्ष किया। यह भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उक्त बातें बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कही। वे स्थानीय डा. भीम राव अंबेदकर पार्क में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने मोर्चा सदस्यों के साथ डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उदय राम ने कहा कि बाबा साहेब के कारण ही देश में दलितों का मान-सम्मान मिल रहा है। बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो व संघर्ष करो आज भी प्रसांगिक है।

मौके पर राधा मोहन सिंह, रंजन कुमार, रमेश मिस्त्री, प्रकाश सिंह, लोकनाथ उरांव, विजय राम, प्रेम कुमार, राम प्रवेश राम, रोहित कुमार, अनिल राम,प्रवीण कुमार,जीतू राम,रामपुकार राम,रामराज राम,दीपक कुमार,विकास कुमार, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!