पलामू में होमगार्ड मुंशी को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार
Palamu : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पलामू में एक होमगार्ड मुंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर के रूप में हुई है, जो पलामू जिला स्थित होमगार्ड कार्यालय में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने डिप्टी के लिए ड्यूटी की कमान लेने के लिए होमगार्ड कार्यालय का दौरा किया था। वहां उसे मुंशी सकेंद्र और तुलसी के पास भेजा गया, जिन्होंने ड्यूटी की कमान देने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। दोनों ने कहा कि यह साहब का आदेश है और पैसे नहीं देने पर साहब से बात करने की बात कही।जब शिकायतकर्ता ने फिर से अधिकारी से मुलाकात की, तो उन्हें भी 10 हजार रुपये देने के लिए कहा गया।

अधिकारी ने यह बताते हुए कि चार महीने में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं, रिश्वत मांगने का औचित्य बताया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देकर काम कराने के बजाय एसीबी में लिखित शिकायत दी।शिकायत के आधार पर एसीबी ने जांच शुरू की और सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद, एसीबी की टीम ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की। इसी दौरान मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




