पल्स पोलियो अभियान : 28 जून से 30 जून तक पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Palamu : सिविल सर्जन, पलामू डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एसके रवि द्वारा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल पलामू से जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाकर अभियान को सफल बनाएं।

28 से 30 जून तक जिले में पोलियो अभियान संचालित होगा।इसके तहत 3.97 लाख बच्चों को पोलियो रोधक खुराक पिलाई जाएगी।इस विशेष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 3,97,521 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी, जिसके लिए जिले में कुल 1,657 बूथ और 1,882 टीमें तैनात की गई हैं।

मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।इसके बाद अगले दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलवाएं।‘दो बूंद जिंदगी की’ से पोलियो मुक्त भविष्य का संकल्प
स्वास्थ्य विभाग “दो बूंद जिंदगी की” संदेश के साथ जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।वही अधिकारियों ने कहा कि इस सामूहिक भागीदारी और अभिभावकों के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक एवं सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!