पांकी के विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह ने लोगों को दिखा दिया था : विकास कैसे होता है
Report : Upendra Kumar Papu @ Bureau Chief
Palamu : पांकी के विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह ने लोगों को यह बता दिया था कि विकास क्या होता है, विकास कैसे होता है और विकास कितना किया जा सकता है। पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र पांकी, जहां के लोगों को डाल्टनगंज आने के लिए सोचना पड़ता था। ऐसे इलाके, जहां मतपेटियां हेलिकॉप्टर से जाते थे। इनके विधायक बनते ही सड़को और पुल का निर्माण शुरू हुआ। पुल और रोड तो इतने बने कि इनके प्रतिद्वंद्वी को भी पता नहीं होगा कि कितना पुल-रोड बना।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र की तरह विदेश सिंह ने पांकी विधान सभा क्षेत्र को सजाया और सवारा
जनता की आवाज जहां होती थी इनकी कान वहीं होता था। मुख्यमंत्री और मंत्री के क्षेत्र की तरह इन्होंने क्षेत्र को सजाया और सवारा। आज पांकी से रांची, गया, औरंगाबाद और पटना कहीं भी जाना सुगम हो गया है। ऐसे विधायक होना फिलहाल मुश्किल लगता है।
गरीबों के मसीहा थे विदेश सिंह
जिन्हे लोग प्यार से अभी भी बोलते है वीर विदेश सिंह।विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह ने अपने जीवन काल में बहुत से गरीब व असहाय लोगों की मदद किया था। उनके जीवन काल में यदि कोई भी व्यक्ति उनके दरवाजे पर दुख दर्द व बेटियों के शादी के लिए सहायता मांगने पहुंचता था तो वह किसी को खाली हाथ वापस नहीं भेजते थे।उनके बीते हुए कल को आज भी पांकी की जनता याद करती है।
पूर्व विधायक बिट्टू सिंह अपने पिता के रास्ते कदम पर चल रहे हैं
पांकी के पूर्व विधायक बिट्टू सिंह भी अपने पिता स्वर्गीय विदेश सिंह के रास्ते कदम पर चल रहे हैं। बिट्टू सिंह भी अपने क्षेत्र के जनता के हर सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर खड़े रहते हैं।जिसका उदाहरण है कि विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार होने के बाद भी बिट्टू सिंह जी को बहुत कम वोट से हार प्राप्त हुई थी।




