पांकी : बारातियों ने टेंट हाउस के कर्मी को पीटकर किया घायल

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई में बीती रात बारातियों के बीच हुई झगड़ा को सुलझाने पहुंचे टेंट हाउस के कर्मी लाल सूरज सिंह को बारातियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना के बारे में घायल लाल सूरज सिंह ने बताया कि वह पांकी थाना क्षेत्र के बांकी कला गांव का रहने वाला है।

रविवार की शाम वह किसी के घर शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए कोनवाई गांव गया था।वहा वहां पर शादी समारोह में बारात पहुंचने पर बारातियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।झगड़ा को सुलझाने पहुंचे लाल सूरज सिंह को बारातियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल लाल सूरज सिंह को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!