पांकी में ओवरलोड हाइवा पर विधायक का कड़ा रुख, 64 टन कोयला लदा वाहन जब्त
Palamu : पलामू पलामू जिले के पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने अवैध खनन और ओवरलोड हाइवा के परिचालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. विधायक की शिकायत के बाद पांकी थाना प्रभारी की मौजूदगी में बालूमाथ से पांकी की ओर आ रहे एक ओवरलोड हाइवा को पकड़ा गया. हाइवा को थाना परिसर में खड़ा कर उसके लोड का वजन कराया गया, जिसमें करीब 64 टन कोयला लदा मिला.

विधायक के अनुसार, इस तरह के वाहन पर करीब 20 से 25 टन तक ही लोड होना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रतिदिन करीब 100 से 150 ओवरलोड हाइवा पांकी होकर गुजरते हैं. भारी वाहनों के लगातार परिचालन से पांकी-बालूमाथ सड़क जर्जर हो गयी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. सड़क की बदहाली से आम लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि गड्ढों के कारण उनकी बेटी स्कूल देर से पहुंची।उन्होंने बताया कि पिछले दिनों निजी खर्च से सड़क के गड्ढों को भरवाया था. रविवार को भी कारीमाटी के समीप जेसीबी भेजकर गड्ढों को भरवाने का काम कराया जा रहा है. यह कदम उन्होंने जनता की परेशानी को देखते हुए उठाया, जो सड़कों की बदहाली से जूझ रहे थे।विधायक ने आरोप लगाया कि बालूमाथ से ओवरलोड कोयला हाइवा के जरिये पांकी होते हुए हरिहरगंज में डंप किया जाता है. उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा की सड़कें किसी हाइवा मालिक की जागीर नहीं हैं. सड़क खराब होने के बाद जनता का आक्रोश जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ता है, जबकि सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं होती.
उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘यह स्थिति अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी।विधायक ने पलामू डीसी से बातचीत के बाद पांकी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर ओवरलोड हाइवा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) और माइनिंग ऑफिसर को भी मामले की जानकारी दी गयी है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘यदि इसके बावजूद पांकी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड हाइवा का परिचालन जारी रहा, तो हम कार्यकर्ताओं के साथ पांकी थाना के पास धरना देंगे और ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएंगे.’ उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में ओवरलोड हाइवा का परिचालन नहीं होने दिया जायेगा।





