पांकी में खुला भारत शू प्रतिष्ठान, जिला परिषद सदस्य खुशबू दांगी ने किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन
PALAMU : पांकी मुख्य बाजार में भारत शू प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ पांकी मध्य के जिला परिषद सदस्य खुशबू दांगी,पांकी के पूर्व विधायक बिट्टू सिंह और दुकान के प्रोपराइटर रिंकू आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य खुशबू दांगी ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से पांकी की जनता को काफी सुविधा उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि अब पांकी के जनता को बेहतर क्वालिटी के जूता और चप्पल खरीदने के लिए डालटेनगंज जाने की जरूरत नहीं है अब भारत शू में ही लोगो को बेहतर क्वालिटी और सुंदर जूता चप्पल उपलब्ध होंगे।
दुकान के प्रोपराइटर रिंकू आलम ने बताया कि फैशन के दौर में सभी को अच्छी क्वालिटी के जूते चप्पल चाहिए लेकिन महंगाई के दौर में मुश्किल है। लेकिन सब की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिष्ठान को खोला गया है।ताकि सबको सस्ते दामो पर बढ़िया क्वालिटी के चप्पल व जूते मिल सके।उन्होंने बताया कि बच्चों, बड़ों, महिलाओं, पुरुष, विद्यार्थी सभी की सुविधा, पसंद का खयाल रखते हुए आधुनिक व फैशन युक्त सस्ते, टिकाऊ एवं बेहतर क्वालिटी के फूट वेयर उपलब्ध हैं।



