पांकी: सोरठ जंगल में जंगली मधुमक्खियों का कहर, महिला की दर्दनाक मौत

Ashish Gupta @ United Palamu

PALAMU : पांकी थाना क्षेत्र बीते दिन अंतर्गत सोरठ के जंगल में शनिवार को जंगली मधुमक्खियों के हमले की दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता देवी, पति तीतू भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मृतका सविता देवी के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की।

डॉ. लवली गुप्ता ने कहा कि इतनी कम उम्र में परिवार की महिला सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक है। खासकर पांच छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया । इधर, मृतका के पति तीतू भुइयां ने बताया कि शनिवार की सुबह सविता देवी रोजाना की तरह बकरियां चराने के लिए सोरठ जंगल गई थीं। दोपहर बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश में जंगल की ओर निकल पड़े।

तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के ही कमेश भुइयां पर भी जंगल में जंगली मधुमक्खियों ने हमला किया है और वह घायल हो गए हैं। इसके बाद परिजनों ने जंगल में सविता देवी की तलाश और तेज कर दी। काफी खोजबीन के बाद वह जंगल में मृत अवस्था में मिलीं।परिजनों के अनुसार, सविता देवी के पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान पाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में जंगली मधुमक्खियों के अचानक हमले के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोरठ गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, डॉ. लवली गुप्ता के पीड़ित परिवार के घर पहुंचने और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!