
पाटन: बाइक से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी मोहन दास के पुत्र अजीत कुमार उम्र 23 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अजीत कुमार सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कारीआहर गांव के पास अचानक एक कुत्ता उसके बाइक के सामने आ गया। उस कुत्ते को बचाने के क्रम में अजीत कुमार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अनुज कुमार की दुखद मौत पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि इस दुख की घड़ी में वह परिजनों के साथ तन,मन से साथ है।यदि पीड़ित परिवार को किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो वह परिजनों को उपलब्ध कराने का काम करेंगे




