पाटन में भीषण एक्सीडेंट : पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में एक युवती की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर चेवाईवेल के पास मंगलवार की शाम पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत युवती की पहचान करर गांव निवासी श्याम बिहारी राम की पुत्री रेखा कुमारी (उम्र करीब 18 वर्ष) के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रेखा कुमारी अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा मोड़ से करर गांव अपने घर जा रही थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।

इसी बीच रास्ते में किशुनपुर चेवाईवेल के पास एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी किशुनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर यादव घटनास्थल पर पहुंचकर घायल तीनों व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने रेखा कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से पिकअप चालक फरार बताया जा रहा है पुलिस पिकअप को वाहन की तलाश में जुट गई हैं। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!