
पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता प्रिंस सम्मानित
Latehat : झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस को आज भारत माता भवन जिम सेंटर में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर लातेहार जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव एवं युवा कांग्रेस के लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन ‘टिंकू’ ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि आसिफ अली प्रिंस ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि प्रिंस की इस उपलब्धि से पूरे जिले का मान-सम्मान बढ़ा है और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन ‘टिंकू’ ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं हैं कि प्रिंस आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी चयनित हों। उन्होंने कहा कि जिले में फिटनेस और जिम संस्कृति को बढ़ावा देने में प्रिंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भविष्य में भी वे इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचें।मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, हसन रज्जा, मुस्ताक खान, वकील अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





