पीपरा में जेएलकेएम कमेटी का पुनर्गठन, डॉ. रंजय साव फिर बने अध्यक्ष

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प, 6 अक्टूबर को हुसैनाबाद में जयराम महतो की जनसभा में शामिल होने की अपील

Palamu : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पीपरा प्रखंड कमेटी का रविवार को पुनर्गठन किया गया. दुबटिया स्थित जय महाकाल होटल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. रंजय साव को एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. कमेटी के पुनर्गठन के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया.

बैठक में पर्यवेक्षक सह प्रमंडलीय प्रवक्ता अमरजीत यादव और हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान नयी प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. संतोष यादव को वरीय उपाध्यक्ष, आनंद गिरि को महासचिव, संतोष कुमार और भोले बम को उपाध्यक्ष, सोनू कुमार और अजय साव को सचिव तथा रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, राहुल कुमार को प्रवक्ता, सुभाष मेहता और अनुराग कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा विनोद यादव, पुष्पेंद्र साव, पप्पू कुमार, मुन्ना कुमार, मंदीप कुमार, जितेंद्र पासवान, अखिलेश साव, अजय पासवान और प्रमोद कुमार समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

पर्यवेक्षक अमरजीत यादव और अविनाश सिंह ने कहा कि कमेटी के पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को प्रखंड स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है. कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है. वहीं, पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. रंजय साव ने संगठन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि आगामी 6 अक्टूबर को हुसैनाबाद में जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसभा को सफल बनाने की अपील की.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!