पीपरा : वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे ग्रामीण की मौत
पलामू जिला अंतर्गत पीपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी कुलदीप यादव (55) की बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना उस समय हुई, जब वह घर से थोड़ी दूर मवेशी चराने गये थे.

इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक डॉ. साजिद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
चिकित्सक ने बताया कि कुलदीप यादव के शरीर के कई हिस्सों पर झुलसने के निशान मिले हैं. जांच के दौरान उनकी मौत हो चुकी थी.




